ये ही होती है परफेक्ट मेन की निशानी!

हर कोई टेलेंटेड होता है, बस फर्क इतना होता कोई उसके साथ आगे बाद जाता है तो कोई उसे छिपा जाता है। वैसे ही हर परफेक्ट इंसान का अपना-अपना काम करने का तरीका होता है जो उसको लोगों के सामने परफेक्ट उदाहरण के तौर पर पेश करता है। आईये जानते है वे बाते जो आपको भी परफेक्ट बना सकती है।


मास्टर शेफ तो नहीं मगर कम कम से कुछ हद तक खाना बनाना भी आपको आना चाहिए। आपके पास कार है मगर आपको टायर बदलना नहीं आता तो शर्म छोड़िए और टायर बदलना सीख लीजिए।

पुरुषों को जैक ऑफ ऑल ट्रेड्स होना चाहिए, रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के बारे में उन्हें मूलभूत जानकारी होनी चाहिए।

यदि आपको टाई बांधना नहीं आता है तो किसी दोस्त की मदद ले सकते है या इंटरनेट पर मौजूद वीडियो से सीख सकते हो। किताबे जरूर पढ़े, यह वास्तविकता से परिचित कराती है। इंसान को बाहरी ज्ञान जरुरी है।

स्टॉक मार्केट का खेल हर किसी को समझ नहीं आता है। किन्तु आपको फाइनेंस की मूलभूत जानकारी तो होनी ही चाहिए।