KBC 9 : झारखंड की महिला बनी पहली करोड़पति, अमिताभ ने कुछ इस तरह दी बधाई!

कौन बनेगा करोडपति के सीजन 9 में झारखंड की अनामिक मजूमदार पहली करोड़पति बनी हैं। उनके एक करोड़ रु. जीतते ही अमिताभ बच्चन ने सेट पर जबरदस्त तरीके से खुशी मनाई। अमिताभ का यह रूप पहली बार देखा गया है। अनामिका मजूमदार जब एक करोड़ तक पहुंची तो वे अपनी सारी लाइफलाइन खो चुकी थीं और बिना किसी मदद के यह सफलता हासिल की। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह काफी भावुक माहौल बन गया था।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूरा माहौल भावुक कर देने जैसा बन गया था। अनामिका के एक करोड़ रु. जीतते ही उनकी मम्मी रोने लगीं। इस गेम शो में इस तरह एक करोड़ रु. जीत जाना कोई छोटी बात नहीं है।
अमिताभ बच्चन जो हमेशा हर प्रतिभागी को अच्छा खेलने की राय देते थे, उनको बहुत खुशी हुई कि पहला करोड़पति मिल गया है। अब सभी को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।