कुमार सानू के वो 5 मशहूर गाने जिनके लिए लगातार पांच साल तक जीता फिल्मफेयर अवार्ड!

"कुमार सानू" वो नाम है जिसे सुनते ही कानों में सेकंडों सुरीले गाने बजने लगते हैं। कुमार सानू बॉलीवुड में एक झोंके की तरह आए थे और लोगों के कानों के जरिए दिल में उतर गये थे। कुमार सानू को उनकी गायकी के लिए लगातार पांच साल तक बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला जोकि आज तक रिकॉर्ड बना हुआ है। ये रहे वो पांच गाने :


1. अब तेरे बिन जी लेंगे हम (आशिकी-1990)
2. मेरा दिल भी कितना पागल है (साजन-1991)
3. सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं (दिवाना-1992)
4. ये काली काली आंखें (बाजीगर-1993)
5. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (1942 एक प्रेम कहानी-1994)

इनके अलावा भी कुमार सानू ने बहुत से लाजवाब गाने गाए हैं जो आप और हम सभी ने सुनें हैं। कुमार सानू के नाम एक ही दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज बुक रिकॉर्ड भी है। उसने 1993 में एक ही दिन के अंदर 28 गाने रिकॉर्ड किए थे। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाज चुकी है। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया शेयर जरूर करें और नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।