जब पुलिस ने बाइक सवार के सामने जोड़ लिए हाथ...

दुनिया में कुछ लोग ऐसी हरकतें कर जाते हैं जिसे देखकर हम अपना माथा पीट लेते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया हुआ इस पुलिस वाले के साथ। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और ट्विटर पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रहा है।


इस तस्वीर में एक पुलिस वाला मोटरसाइकिल सवार के सामने हाथ जोड़े खड़ा दिखाई दे रहा है जबकि बाइक सवार मुस्कुरा रहा है। ये तस्वीर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की है। इसमें बाइक पर कुल 5 लोग सवार नजर आ रहे हैं जिसमें 2 बच्चे बाइक की टंकी पर बैठे हैं। बाइक के हैंडल को मोड़ने की भी जगह नहीं बची है। इसके अलावा किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाई है।

इस तस्वीर को कर्नाटक कैडर के आईपीएस ऑफिसर अभिषेक गोयल ने भी ट्वीट किया है, जिसे करीब 4 हजार बार रिट्वीट भी किया गया है। गोयल ने लिखा है, 'ये कर भी क्या सकता था? हमारे पास हमेशा एक विकल्प होता है। सुरक्षित रास्ता ही अपनाएं।' तस्वीर में हाथ जोड़कर खड़े पुलिस ऑफिसर बी शुभ कुमार हैं। वो मदाकसीरा के सर्किल इंस्पेक्टर हैं। रोज की तरह वो उस दिन भी ड्यूटी पर जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने हनुमंत रायडू को बाइक से आते देखा। उसके अलावा बाइक पर उनके दो बच्चे, पत्नी और एक रिश्तेदार भी सवार थी।

कुमार के अनुसार बाइक पर पांच लोगों को सवार देखकर उनके दिमाग ने काम करना ही बंद कर दिया। उन्होंने बताया, 'मैंने असहाय होकर हताशा से बाइक सवार के सामने अपने हाथ जोड़ लिए। मैंने उस व्यक्ति से कहा कि उसे अपने परिवार की और अपनी सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। ऐसी स्थिति में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।' पुलिस के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं है जब इस शख्स ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया हो। इससे पहले भी वो कई बार नियमों को तोड़ चुका है।

यह भी पढ़ें 
क्या आपको पता हैं कि डाॅक्टर क्यों लिखते हैं इतना गंदा?

अगर जेब से अचानक गिरे सिक्के तो समझिए आपके साथ होने वाला है ये

क्या होता है मुकेश अंबानी के घर के कचरे का, पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे