भारत ने दुनिया को दी ये हैरान कर देने वाली चीजे

भारत अपनी कला संस्कृति के लिए जाना जाता है और हम विश्व में भारत के योगदान की बात करे तो भारत ने विश्व को कई अमूल्य धरोहर दी और जिनमें से हम शायद ही कुछ के बारे में जानते है। हम जानते है हम ने विश्व को जीरो
(शून्य) दिया। लेकिन हम आज आपको भारत द्वारा दी गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जो शायद आपको हैरान कर दे।


योग
आज विश्व भर में योग को सभी जानते है यहाँ तक की संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया और आप को जानकार ख़ुशी होगी की योग विश्व को भारत की ही देन है। योग हमारे प्राचीन भारत से ही प्रचलित है। हमारे ऋषि मुनि सभी योग को अपनी दैनिक जीवन में किया करते थे।

रेडियो प्रसारण
अधिकतर लोग ये ही जानते है की नोबेल पुरस्कार विजेता गुलइलमो मार्कोनी रेडियो प्रसारण के जनक थे। लेकिन बहुत ही काम लोग जानते है कि भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने इससे पहले मिलीमीटर रेंज रेडियो तरंग माइक्रोवेव्स का इस्तेमाल बारूद को सुलगाने और घंटी बजाने में किया था। भौतिकी के नोबेल विजेता सर नेविल मोट ने बोसे के बारे में कहा था कि वह अपने समय से 60 साल आगे थे।

फाइबर ऑप्टिक्स
फाइबर ऑप्टिक्स की वजह से ही हम अपने वीडियोस, टीवी आदि कई चीजों को देखते है। फाइबर ऑप्टिक्स के आने बाद वेब, ट्रांसपोर्ट, टेलिफ़ोन संचार और मेडिकल की दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन आए। भारत में जन्मे नरिंदर सिंह कपानी को दुनिया भर में फाइबर ऑप्टिक्स का जनक माना जाता है।

यूएसबी पोर्ट
यूएसबी यानी यूनिवर्सल सीरियल पोर्ट जिसके जरिये हम कई डिवाइस को कंप्यूटर और लैपटॉप आदि से जोड़ते है उसका श्रेय भी भारत के ही अजय भट्ट को जाता है। 1990 के दशक में भट्ट और उनकी टीम ने डिवाइस पर जब काम शुरू किया तो उस दशक के आख़िर तक कंप्यूटर कनेक्टिविटी के लिए यह सबसे अहम फीचर बन गया।