बिल्ली के रास्ता काटने पर पीछे तो हट जाते हैं आप, पर क्या जानते हैं इसकी असली वजह!

हम अक्सर जब कहीं पर जा रहे होते हैं और अचानक सामने से कोई बिल्ली आकर रास्ता काटते हुए निकल जाती है। तो हम कुछ समय के लिए वहीं रुक जाते हैं, यहां तक कि कुछ लोग तो इसके बाद पहले चप्पल फेंकते हैं और फिर खुद गुजरते हैं। तो कुछ और कई तरीके अपनाते हैं ताकि इसका असर खत्म किया जा सके।
परंतु क्या आप जानते हैं कि हम वास्तव में ऐसा क्यों करते हैं। पर ऐसा कोई नहीं सोचता क्योंकि, हर कोई का किसी ना किसी से यह सुना हुआ होता है। कि ऐसा होने पर अपशगुन होता है। परंतु आज हम आपको बताएंगे इसकी वास्तविक वजह कि आखिर हम बिल्ली द्वारा रास्ता काटने पर क्यों रुकते है।
हमारे यहां माना गया है कि जब दो बिल्लियाँ लड़ रही हो तो, यह उस घर में कलह का संकेत होता है। बिल्ली जिस घर में रो रही होती है तो यह उस घर में किसी की मृत्यु का संकेत होता है और यदि बिल्ली रास्ता काटती है तो यह किसी दुर्घटना का संकेत देती है। साथ ही राहु की सवारी बिल्ली माना गया है और राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है, जो सामान्यतः बुरा प्रभाव देता है। इसी कारण बिल्लियों द्वारा रास्ता काटना अशुभ माना गया है।