बॉलीवुड से जुड़ी 20 अजीबोगरीब बातें, जो शायद ही आपको पता हो!
बॉलीवुड के सितारों के लाखों-करोड़ो फैन है। बाहर की बातें तो सभी को पता लगती ही रहती है लेकिन आज हम आपको बाॅलीवुड के अंदर की ऐसी अजीबोगरीब बातें बताएंगे जो शायद ही आपको पता हो।

1. 'सत्यम शिवम् सुंदरम' फिल्म की शटिंग से लेकर रिलीज होने तक फिल्म के निर्देशक राज कपूर ने शराब और मांस छोड़ दिया था।
2. अब तक किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म की तुलना में 'लगान' फिल्म में सबसे ज्यादा विदेशी एक्टर्स ने काम किया है और चीन में रिलीज़ होने वाली भारत की पहली फ़िल्म भी लगान ही है।
3. 'मेरा नाम जोकर' और 'संगम' दो ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें दो इंटरवल्स है।
4. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के लिए सैफ अली खान पहली पसंद थे, और राज मल्होत्रा के किरदार के लिए हाॅलीवुड एक्टर टाॅम क्रूज के बारे में सोचा गया था।
5. अनिल कपूर जब पहली बार मुंबई आए थे, तब वह राज कपूर के गैराज में रहे थे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में असफल कैरियर के बावजूद ये अभिनेत्री संभाल रही 600 करोड़ की कंपनी!
6. 'देविका रानी' पहली ऐसी अभिनेत्री थी जिनके पास फिल्म निर्माण डिग्री थी।
7. 1990 तक, अमिताभ बच्चन ही इकलौते बाॅलीवुड स्टार थे, जो करोड़ या उससे ज्यादा की फीस लेते थे।
8. रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में जाती है तो सिर्फ डार्क रेड और चाॅकलेटी कलर की लिपस्टिक लगाती है।
9. शोले फिल्म का फेमस डायलाॅग 'कितने आदमी थे' 40 बार रीटेक के बाद Ok हुआ था।
10. अमिताभ और अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हैं। ये पिता-पुत्र की पहली ऐसी जोड़ी है, जिसने 'पा' फिल्म में पिता ने बेटे का और बेटे ने पिता का किरदार निभाया है।
11. रजनीकांत बॉलीवुड में आने से पहले कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर का काम करते थे।
12. फिल्मों में आने से पहले मिथुन चक्रवर्ती नक्सली हुआ करते थे। ये माॅर्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी है, इसीलिए ये गजब के एक्शन कर लेते है।
13. बॉलीवुड की सबसे लम्बी फिल्म 'एलओसी' और 'मेरा नाम जोकर' है, इन फिल्मों की अवधि 4 घंटे 25 मिनट है।
14. 'गजनी' पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का आंकडा पार किया था और 3 इडियट्स पहली ऐसी फिल्म थी जिसने देश में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
15. 'आलम आरा' पहली बाॅलीवुड फ़िल्म थी, जिसमें आवाज थी।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 6 स्टार्स जिन्होनें सगाई करने के बाद भी नहीं की शादी!
16. शोले फिल्म से अमजद खान को निकाला जा रहा था, क्योंकि फिल्म के लेखक जावेद अख़्तर को उनकी आवाज़ गब्बर के रोल के लिए कमजोर लग रही थी।
17. सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली भारतीय फिल्म का रिकाॅर्ड 'कहो न प्यार है' के नाम दर्ज है। इस फ़िल्म ने 92 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।
18. अमिताभ बच्चन समय के इतने पाबंद है कि वह कई बार शूटिंग पर चौकीदार से पहले पहुंच जाते है।
19. 'इज्जत' बाॅलीवुड की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसमें जयललिता ने काम किया था।
20. फिल्म 'रंग दे बसंती' की शुरूआत में वही घड़ी दिखाई गई थी जो भगत सिंह की फाँसी के समय ठीक 7:30 बजे रूक गई थी। यह घड़ी 'रंग दे बसंती' में Sue(सू) नाम की लड़की के दादा की थी, जिसने भगत सिंह की फाँसी को अपने आंखों से देखा था।