September 16, 2017

बॉलीवुड में असफल कैरियर के बावजूद ये अभिनेत्री संभाल रही 600 करोड़ की कंपनी

बॉलीवुड की असफल एक्ट्रेस में "ट्यूलिप जोशी" का नाम सबसे ऊपर आता है। ट्यूलिप जोशी अब 38 साल की हो चली है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2002 में आई फिल्म मेरे यार की शादी है से की थी। जिसमें उन्हें ज्यादा कोई सफलता नहीं मिल पाई फिर इन्होंने तेलुगु
फिल्म इंडस्ट्री का दामन थाम लिया इसमें भी यह असफल रही।


2004 में आई इनकी फिल्म दिल मांगे मोर में इन्होंने सारा का किरदार निभाया यह फिल्म भी बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में की हैं जिसमें सुपरस्टार, डैडी कूल, हॉस्टल, आई एम सिंह, जय हो फिल्में हैं। हालांकि 2014 में आई जय हो फिल्म को सफल हो पाई थी मगर इस फिल्म में इनका छोटा सा रोल था। गुजराती परिवार में जन्मी ट्यूलिप जोशी फेमिना मिस इंडिया रह चुकी है।

ट्यूलिप जोशी ने आपनी उम्र से कहीं ज्यादा उम्र के कैप्टन विनोद नायर से शादी की है। उनके साथ ही मिलकर इन्होंने काम्या नाम की कंपनी शुरू की है। जिसका सालाना टर्नओवर 600 करोड़ रुपए का है।