
कभी-कभी सिर्फ एक शब्द, एक वाक्य या एक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है। कभी-कभी कोई बात हमारे मन को ऐसी लग जाती है जिससे हमारी सोच पूरी तरह से बदल जाती है। आज हम आपके सामने 10 ऐसे ही प्रेरणादायक विचार लेकर लेकर आये है जो आपकी सोच को बदल सकते है। यदि आप अपने जीवन में इन्हे उतारने का प्रयास करेंगे तो निश्चय ही आपके जीवन के एक सकरात्मक परिवर्तन आएगा और आप हर रोज एक नई सफलता की माला अपने गले में पहनेंगे।
1. इंसान को बोलना सीखने में तीन साल लग जाते हैं लेकिन क्या बोलना है? ये सीखने में पूरी जिदंगी लग जाती है।
2. किसी शांत और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिए। आपको लगेगा कि आपका घमंड निश्चय ही त्यागने जैसा है।
3. कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि वह उस समय वार करता है जब हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
4. कभी-कभी कोई डिग्री ना होना भी फायदेमंद होता है क्योकि अगर आप कोई इंजीनियर या डाक्टर हैं, तब आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
5. जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में जाने के लिए बनाया गया है?
6. यदि आप प्रयास करने के बाद भी असफल हो जाए, तो भी आप उस व्यक्ति से हर हाल मैं बेहतर होंगे जिसको बिना किसी प्रयास के सफलता मिली हो।
7. सच्चे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं, सफेद में कोई रंग मिलाओ तो नया रंग बन सकता है। पर दुनिया के सारे रंग मिलाकर भी सफेद रंग नहीं बना सकते।
8. सच वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो और जिन्दगी भर आनन्द लो। झूठ वह कर्ज है जिससे क्षणिक सुख पाओ पर जिन्दगी भर चुकाते रहो।
9. फर्क सिर्फ सोच का होता है सकारात्मक या नकारात्मक। वरना सीढियां वही होती है, जो किसी के लिए ऊपर जाती हैं और किसी के लिए नीचे आती हैं।
10. ऐसा जीवन जियो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो कोई उस पर विश्वास ना करे।