TRENDING

October 5, 2017

इन देशों में रहती हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं

हर लड़की चाहती है कि वह सुंदर दिखे इसके लिए वो जतन के साथ-साथ अपने ऊपर काफी खर्चे भी करती हैं। सुंदर महिला हर किसी को अपनी ओर खींचती है। पूरी दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत महिला हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने
जा रहे हैं जहां कि महिलाओं को सबसे ज्यादा सुंदर माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से देश की महिलाएं ज्यादा खूबसूरत होती हैं।



टर्की
टर्की में बेहद खूबसूरत महिलाएं होती है। कहा जाता है कि टर्की की महिलाएं अपने शरीर और खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जिससे वो दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। इसका उदाहरण टर्की के इतिहास में भी मिलता ही और आप टीवी सोप आदि फॉलो करके भी ये जान सकते हैं।

ब्राजील
ब्राजील की महिलाओं को काफी खूबसूरत माना जाता रहा है। यहां कि महिलाएं खूबसूरत होने के साथ बोल्ड भी होती हैं। इजाबेल से लेकर जेसेल तक कई खूबसूरत मॉडल ब्राजील की ही रहने वाली हैं।

रूस
रूस को आर्मी के साथ महिलाओं के लिए भी जाना जाता है। सबसे खास बात ये है कि रूस की महिलाएं कद-काठी की वजह से ज्यादा आकर्षक होती है। टेनिस प्‍लेयर मारिया शारापोवा, एलिना से लेकर इरीना शेक तक, कई मशहूर हस्‍तियां रूस की ही हैं।

यूक्रेन
यूक्रेन और रूस में महिलाएं काफी खूबसूरत होती है और यूक्रेन की महिलाएं थोड़ी ज्यादा खूबसूरत होती हैं। एक्ट्रेस मीला यूक्रेन की हैं और यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए विश्‍व प्रसिद्ध हैं।

वेनेजुएला
वेनेजुएला भले ही सबसे खतरनाक शहर में से है एक है, लेकिन यहां कि खूबसूरती का पूरा विश्व दीवाना है। इसलिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट में वेनजुएला का नाम हमेशा छाया रहता है। यहां की महिलाएं अपनी सुंदरता से किसी को भी अपना दीवाना बनाने की काबलियत रखती हैं।

इटली
इटली की महिलाएं काफी लंबी होती है जिस वजह से उनकी सुंदरता भी निखरकर सामने आती है। सुडौल शरीर के लिए मशहूर ये महिलाएं सुदंरता के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं।

अमेरिका
अमेरिका की महिलाओं की खूबसूरती का राज उनका बचपना, क्यूटनेस है। यहां की महिलाएं खुद को लेकर बहुत अर्लट होती है। अमेरिका की मीगेन फॉक्‍स से लेकर एंजेलिना जॉली तक इस देश में खूबसूरती की कमी नहीं है।