
सबसे पहले अपने घर के मंदिर को सुन्दर लाइटों से सजायें। साथ ही साथ पूजा की थाली और लोटे को भी सुन्दर तरीके से सजायें। दरवाजों पर और घर के बीच में सुन्दर रंगो से रंगोली सजाये। अगर रंग उपलब्ध ना हो तो फूलों का प्रयोग करें। दिवाली वाले दिन अशोक के पत्ते और गेंदे के फूलों का बन्द नवार बनाये और उसे घर के सभी दरवाजों पर लगायें।

रंग-बिरंगे कंदील बालकनी या कम रोशनी वाली जगह पर लगायें। घर के बाहर बगीचे के पेड़-पौधों अौर गमलों को सुन्दर लाइटों से सजायें। सेन्टर टेबल के बीच में कांच के बाउल रखें, उसमे पानी भरे और उसमे गुलाब की पंखुड़ी डालें।

घर के मेन गेट पर लक्ष्मी जी के चरण रंगो से बनायें। घर में किसी भी जगह अँधेरा न रहने दे। हर जगह दें, हर अंधेरे स्थान पर रोशनी की उचित व्यवस्था करें। दीपदान करते समय मोमबत्ती के साथ मिट्टी के दीपकों का अवश्य प्रयोग करेें।