TRENDING

अपने इन फैसलों पर आज भी होता है ऐश्वर्या राय को पछतावा..

कहते है गलती तो इंसान से ही होती है, फिर वह चाहे आम व्यक्ति हो या कोई सुपरस्टार। मिस वर्ल्ड रह चुकी अभिनेत्री ''ऐश्वर्या राय'' का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। माना जाता है बॉलीवुड में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर नहीं मिल पाया है। ऐश्वर्या अपने करियर के शुरुआत से ही सुर्खियों में रही है।


कभी अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर तो कभी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐश्वर्या को इंडस्ट्री में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐश ने अपनी ज़िन्दगी में कई गलत फैसले लिए है। उन गलत फैसलों का पछतावा ऐश को आज भी होता है। आइये जानते है ऐश्वर्या द्वारा लिए गए कुछ ऐसे फैसले जिसके कारण उन्हें बॉलीवुड में काफी संघर्ष करना पड़ा है।

सलमान खान के साथ रिलेशनशिप
ऐश के करियर की शुरुआत में ही उनके और सलमान खान के बीच नज़दीकियां बढ़ने की खबर आई थी। दोनों ने लगभग चार साल तक एक दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन अचानक दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया था। ऐश ने सलमान खान पर मार-पीट और बुरा व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। सलमान खान के साथ रिलेशनशिप की बात याद कर ऐश को आज भी काफी दुख पहुंचता है।

रिजेक्ट की ये हिट फिल्में
सलमान खान से रिलेशनशिप के बाद ऐश को बॉलीवुड में अलग पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे थे। शाहरुख खान स्टारर मूवीज़ कुछ कुछ होता है और चलते चलते जैसी फिल्मों में ऐश को लीड रोल ऑफर किए गए थे। लेकिन ऐश ने खुद को ज्यादा बिज़ी बताते हुए ये फिल्में रिजेक्ट कर दी थी। यकीनन ये ब्लॉकबस्टर फिल्में ठुकराने का मलाल ऐश को आज भी होता होगा।

विवेक ओबेरॉय के साथ अफेयर
फिल्म ‘क्यूं क्या हो गया’ में साथ काम कर चुके ऐशवर्या और विवेक ओबेरॉय के बीच भी अफेयर की खबरें आई थी। दोनों कई अवार्ड फंक्शन और पार्टियों में साथ देखे गए थे। विवेक से रिलेशनशिप के दौरान ऐश की एक भी फिल्म बड़े पर्दे हिट नहीं हो रही थी। अगर ऐश विवेक के साथ रिलेशनशिप में ना रहती तो उन्हें अपने करियर में और भी ज्यादा सफलता मिल सकती थी।

झूठ बोलना पड़ा महंगा
2012 में आई फिल्म हीरोइन में करीना कपूर से पहले ये रोल ऐश्वर्या को ऑफर किया गया था। इस दौरान ऐश प्रेग्नेंट थी लेकिन यह बात उन्होंने डायरेक्टर मधुर भंडारकर से छिपाई थी। भंडारकर को ऐश का झूठ बोलना बिल्कुल पसन्द नहीं आया और उन्होंने ऐश को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस घटना के बाद से ऐश को बॉलीवुड में बड़ी फ़िल्में मिलना बैंड हो गयी थी। ऐश के झूठ बोलने के कारण अब कोई भी फिल्ममेकर उन पर आसानी से भरोसा नहीं करता।