क्या आप जानते हैं, सफल लोग रात को सोने से पहले क्या करते हैं?
क्या आप जानते हैं कि सफल व्यक्ति रात में सोने से पहले क्या करते हैं, क्या वह एक साधारण व्यक्ति की तरह बिना किसी योजना के सो जाते हैं, या वह सोने से पहले कुछ ऐसी क्रियाएँ करते हैं, जो उनको एक सफल व्यक्ति बनाने में
सहायता करती हैं। यह बात तो निश्चित है कि सफल व्यक्ति सोने से पहले साधारण व्यक्ति अलग कुछ योजना और क्रियाएँ करते हैं। मैंने कई सफल लोगों से फ़ोन पर या उनसे मिलकर बात की, तो उन लोगों ने कुछ ऐसी क्रिया के बारे में बताया जो वह रात को सोने से पहले करते हैं, अपने इस आर्टिकल में आपको मैं उनके द्वारा बतायी गयी क्रियाएँ और योजना को शेयर करना चाहता हूँ। आप भी इन क्रियाएँ और योजना को अपना सकते हैं।

सफल व्यक्ति अच्छी किताबें पढ़ते हैं
सफल व्यक्ति रात को सोने से पहले अच्छी किताबों को पढ़ते हैं। यह पुस्तकें उनके व्यापार से सम्बंधित हो सकती हैं, इसके अलावा सफल प्रेरक किताबें लोगों की जीवनी और आत्मकथा भी पढ़ी सकती है जो किसी के भी जीवन में सफल होने के विचारों को देती हैं। ऐसी किताबों को पढ़ना सफल व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा होता हैं क्योकि इन किताबों से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिसका उपयोग वह अपने काम में करते हैं।
सफल व्यक्ति डायरी लिखते हैं
अधिकतर सफल व्यक्ति रात को सोने से पहले डायरी लिखते हैं। इस डायरी में वह अपने अच्छे विचारों को लिखते हैं। पूरे दिन क्या क्या किया, इस बात को लिखते हैं। आगे के जीवन की योजना को भी डायरी में लिखा जा सकता है। डायरी एक सफल व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा होता है क्योकि डायरी लिखने से ही पता चलता है कि आज के दिन कितने अच्छे काम किये कितने कार्यों को और अधिक अच्छा किया जा सकता था दिन में जो खाली समय मिला उस खाली समय का उपयोग किस तरह किया जा सकता था, आदि।
सफल व्यक्ति अगले दिन की योजना बनाते हैं
सफल व्यक्ति एक दिन पहले ही रात को सोने से पहले अगले दिन की योजना बना लेते हैं। अगले दिन कहाँ जाना है, क्या करना है, किन लोगों से मिलना है, इन सभी चीजों की योजना पहले ही कर ली जाती है। इसके अलावा अगले दिन कौन से कपड़े पहनने हैं, कौन से दस्तावेज़ को साथ लेकर जाना है, कौन सी अन्य चीजें घर से साथ लेकर जाना है, यह सब कुछ पहले ही प्लान कर लिया जाता है। इस तरह की योजना से बहुत फायदा होता है। इस योजना से कोई भी चीज चूक नहीं होती है और अगले दिन क्या करना है यह भी पता रहता है।
सकारात्मक विचार और सकारात्मक वातावरण को बनाना
सफल व्यक्ति रात को सोने से पहले अपने मन में केवल सकारात्मक सोच रखना पसंद करते हैं। इसके अतिरिक्त सफल व्यक्ति रात को सोने से पहले अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सकारात्मक बनाते हैं। इस सभी चीजों को करने से नींद भी अच्छी आती है और मन को शांति व सुकून भी मिलता है। सकारात्मक सोच को बनाने के लिए सफल व्यक्ति ध्यान का उपयोग करते हैं, अपने मनपसंद गाने भी धीमी आवाज में सुनते है, और प्रेरक किताबें पढ़ते है.
सफल व्यक्ति गहरी और पर्याप्त नींद लेते हैं
सफल व्यक्ति रात में गहरी और पर्याप्त नींद लेते हैं। गहरी और पर्याप्त नींद अगले दिन के लिए एक अच्छा ऊर्जा स्रोत होती है, इससे अगले पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और थकान भी कम महसूस होती है। यदि रात को गहरी और पर्याप्त नींद नहीं ली जाये तो अगला पूरा दिन सुस्ती भरा बीतता है और कोई भी कार्य सही से पूरा नहीं हो पाता है, अतः गहरी और पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक है।