अब डाकघर में भी जरूरी होगा आधार, पढ़िए विस्तार से!

केन्द्र सरकार ने अब डाकघर में भी ''आधार कार्ड'' जरूरी कर दिया है। इसके लिए समय सीमा 31 दिसम्बर तय की है। यह समय बहुत कम है। ऐसे में लाखों लोगों को परेशानी हो सकती है।


देश में करीब डेढ लाख डाकघर
एक अनुमान के अनुसार पूरे देश में करीब डेढ़ लाख डाकघर हैं। हालांकि आजकल चिट्ठी पत्री का काम डाकघरों में भले ही कम हो गया हो लेकिन ग्रामीण अंचल में आज भी लोग डाकघर पर भरोसा करते हैं। इसलिए अनेक जमा योजनाएं डाकघरों के माध्यम से गांवों में संचालित की जा रही हैं।

क्या होगी परेशानी?
सबसे बड़ी परेशानी डाकघरों को कंप्यूटराइज नहीं होना है। इसलिए यदि किसी को अपना डाकघर का खाता आधार से जोडऩा है तो उसे डाकघर जाना पड़ेगा। जबकि बैंक आदि के खातों को आसानी से ऑनलाइन एक क्लिक पर जोड़ा जा सकता है।

135 योजनाओं का लाभ 31 दिसम्बर तक
अब सरकार आधार के जरिये ही अपनी सामाजिक योजनाओं का लाभ आमजन को देगी। फिलहाल करीब 135 सामाजिक लाभ की योजनाएं हैं और केवल 31 दिसम्बर तक ही इनका लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनके पास आधार नहीं है। इसके बाद उन्होंने आधार लिंक नहीं कराया तो उन्हें यह लाभ मिलना बंद हो जाएगा।