LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

January 30, 2018

50+ Best Quotes In Hindi - Anmol Vachan



**** अनमोल वचन - 1 ****

लगातार हो रही असफलताओं से निराश नही होना चाहिये..
कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाभी ताला खोल देती है।
**** अनमोल वचन - 2 ****
पैर की मोच और छोटी सोच, हमें आगे बढ़ने नहीं देती।
**** अनमोल वचन - 3 ****
दुनिया में सब चीज मिल जाती है, केवल अपनी गलती नहीं मिलती।
**** अनमोल वचन - 4 ****
अपनी कमियाँ पूरी दुनिया से छिपाइए, लेकिन अपनी कमियाँ कभी खुद से मत छिपाइए..
अपनी कमियाँ खुद से छिपाने का मतलब होता है, अपने आप को खुद बर्बाद करना।
**** अनमोल वचन - 5 ****
अपनी कमियाँ पूरी दुनिया से छिपाइए, लेकिन अपनी कमियाँ कभी खुद से मत छिपाइए
अपनी कमियाँ खुद से छिपाने का मतलब होता है, अपने आप को खुद बर्बाद करना।
**** अनमोल वचन - 6 ****
मुसीबत में अगर मदद मांगो तो सोच कर मांगना क्योकि…
मुसीबत थोड़ी देर की होती है और एहसान जिंदगी भर का।
**** अनमोल वचन - 7 ****
ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ को बनाया।
**** अनमोल वचन - 8 ****
परिश्रम वह चाबी है जो सौभाग्य के द्वार खोलती है।
**** अनमोल वचन - 9 ****
मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए आपका अभिमान मर जाएगा।
**** अनमोल वचन - 10 ****
आँखें को थोड़ा भिगो कर देखिए आपका पत्थर दिल पिघल जाएगा।
**** अनमोल वचन - 11 ****
दांतों को आराम देकर देखिए आपका स्वास्थ्य सुधर जाएगा।
**** अनमोल वचन - 12 ****
जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए आपका क्लेश का कारवाँ गुज़र जाएगा।
**** अनमोल वचन - 13 ****
इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए आपको खुशियों का संसार नज़र आएगा।
**** अनमोल वचन - 14 ****
हाथ में घडी कोई भी हो, लेकिन वक़्त अपना होना चाहिए।
**** अनमोल वचन - 15 ****
मनुष्य को चाहिए कि दुराचारी, कुदृष्टि वाले,
बुरे स्थान में रहने वाले और दुर्जन मनुष्य के साथ मित्रता न करें,
क्योंकि इनके साथ मित्रता करने वाला मनुष्य शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।
**** अनमोल वचन - 16 ****
विद्या के अलंकार से अलंकृत होने पर भी दुर्जन से दूर ही रहना चाहिए,
क्योंकि मणि से भूषित होने पर भी क्या सर्प भयंकर नहीं होता।
**** अनमोल वचन - 17 ****
शत्रु को सदैव भ्रम में रखना चाहिए। जो उसका अप्रिय करना चाहते हो
तो उसके साथ सदा मधुर व्यवहार करो, उसके साथ मीठा बोला जाए।
शिकारी जब हिरण का शिकार करता है तो मधुर गीत गाकर उसे रिझाता है,
और जब वह निकट आ जाता है, तब वह उसे पकड लेता है।
**** अनमोल वचन - 18 ****
हम क्या कर चुके हैं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि अभी क्या करना बाकि है।
**** अनमोल वचन - 19 ****
पेड़ कभी डाली काटने से नहीं सूखता
पेड़ हमेशा जड़ काटने से सूखता है……..
वैसे ही इंसान अपने कर्म से नहीं
बल्कि अपने छोटी सोच और गलत व्यवहार से हारता है।
**** अनमोल वचन - 20 ****
ध्यान रहे शिखर पर इंसान हमेशा अकेला होता है।
**** अनमोल वचन - 21 ****
आपके हाथों से कोई छीन सकता है लेकिन जो नसीब में है उसे कोई नहीं छीन सकता।
**** अनमोल वचन - 22 ****
आकाश से ऊँचा कौन - पिता
धरती से बड़ा कौन - माता
**** अनमोल वचन - 23 ****
प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है
लेकिन प्रयास ना करने वाले लोग जीवन भर गिरते रहते हैं।
**** अनमोल वचन - 24 ****
दुःख में इंसान ईश्वर को याद करता है लेकिन सुख में इंसान ईश्वर को भूल जाता है।
अगर सुख में भी इंसान ईश्वर के करीब रहे तो दुःख ही क्यों हो।
**** अनमोल वचन - 25 ****
पैसे से बिस्तर खरीदा जा सकता है, नींद नहीं
पैसे से महल खरीदा जा सकता है लेकिन खुशियाँ नहीं।
**** अनमोल वचन - 26 ****
जो इंसान दूसरों का दुःख दर्द समझता है वही महापुरुष है।
**** अनमोल वचन - 27 ****
भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकते इसीलिए उन्होंने माँ को बनाया।
**** अनमोल वचन - 28 ****
''लोग क्या कहेंगे''- ये बात इंसान को आगे नहीं बढ़ने देती।
**** अनमोल वचन - 29 ****
मैं आप उस इंसान को ढूंढ रहे हैं जो आके आपकी मदद करेगा
तो शीशे के सामने खड़े हो जाएँ आपको वो इंसान नजर आएगा
जो आपकी मदद कर सकता है।
**** अनमोल वचन - 30 ****
सफलता का कोई पैमाना नहीं होता – एक गरीब बाप का बेटा
बड़ा होकर ऑफिसर बने पिता के लिए यही सफलता है।
जिस इंसान के पास कुछ खाने को ना हो
वो सुख पूर्वक 2 वक्त की रोटियां जुटा ले ये भी सफलता है।
**** अनमोल वचन - 31 ****
कितने मूर्ख हैं हम भगवान के बनाए फलों को
भगवान को ही अर्पण करके धन दौलत माँगने लगते हैं।
**** अनमोल वचन - 32 ****
धागा एक बार टूट जाये तो फिर से जोड़ने पर भी गाँठ पड़ ही जाती है
उसी तरह रिश्ते एक बार टूट जाये तो फिर से जोड़ने में एक गाँठ बन ही जाती है।
**** अनमोल वचन - 33 ****
जो लोग दूसरों का भला सोचते हैं केवल उन्हीं का जीवन सफल है,
अपने लिए तो जानवर भी जीते हैं।
**** अनमोल वचन - 34 ****
मुस्कुराहट मन का बोझ हल्का कर देती है।
**** अनमोल वचन - 35 ****
कामयाब होने वाले इंसान हमेशा खुश रहते हैं और जो खुश रहते हैं वही कामयाब होते हैं।
**** अनमोल वचन - 36 ****
गुस्सा करना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा ही है – क्यूंकि आप
जिसपे गुस्सा करते हैं उससे ज्यादा आपका खुद का नुकसान हो जाता है।
**** अनमोल वचन - 37 ****
बुद्धि जिसके पास है उसी के पास बल होता है – चाणक्य नीति
हाथी जैसे विशाल जानवर को एक छोटे से अंकुश से वश में किया जा सकता है
ये इसी बात का प्रमाण है कि बुद्धि और तेज में ज्यादा शक्ति होती है।
**** अनमोल वचन - 38 ****
अँधेरा चाहे कितना भी घना हो लेकिन एक छोटा सा दीपक अँधेरे को चीरकर
प्रकाश फैला देता है वैसे ही जीवन में चाहे कितना भी अँधेरा हो जाये
विवेक रूपी प्रकाश अन्धकार को मिटा देता है।
**** अनमोल वचन - 39 ****
वज्र पर्वत से बहुत छोटा है लेकिन
वज्र के प्रभाव से बड़े से बड़े पर्वत भी चकनाचूर हो जाते हैं।
**** अनमोल वचन - 40 ****
नीम के पेड़ को अगर दूध और घी से भी सींचा जाये तो भी नीम का वृक्ष मीठा नहीं हो जाता,
उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी ज्ञान दे दो वो अपनी दुष्टता नहीं त्यागता।
**** अनमोल वचन - 41 ****
जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया, उस मनुष्य ने जीवन के दुखों पर काबू पा लिया।
**** अनमोल वचन - 42 ****
संकट के समय धैर्य धारण करना मानो आधी लड़ाई जीत लेना है।
**** अनमोल वचन - 43 ****
बिना कुछ किये ज़िन्दगी गुज़ार देने से कहीं अच्छा है ज़िन्दगी को गलतियां करते गुज़ार देना।
**** अनमोल वचन - 44 ****
पाप एक प्रकार का अँधेरा है, जो ज्ञान का प्रकाश होते ही मिट जाता है।
**** अनमोल वचन - 45 ****
क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है जब वह अपने आप को कमज़ोर और हारा हुआ पाता है।
**** अनमोल वचन - 46 ****
सफलता की कहानियां मत पढ़ो
उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा।
असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको
सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे।
**** अनमोल वचन - 47  ****
एक सफल व्यक्ति वह है जो औरों द्वारा अपने ऊपर फेंकी गई ईंटो से एक मजबूत नींव बना सके।
**** अनमोल वचन - 48 ****
असफलता यह सिद्ध करती है कि प्रयास पुरे मन से नहीं हुआ।
**** अनमोल वचन - 49 ****
असफल होना मंजूर किया जा सकता है,
लेकिन सफल होने के लिए प्रयास ना करना मजूर नहीं किया जा सकता।
**** अनमोल वचन - 50 ****
अधिकतर महान लोगों ने सफलता अपनी सबसे बड़ी सफलता
अपनी सबसे बड़ी असफलता के एक कदम आगे हासिल की है।
**** अनमोल वचन - 51 ****
बोलने से पहले आपको दो बार सोचना चाहिए,
क्योकि आपके शब्द किसी के मन में सफलता या असफलता के बीज बो सकते है।
**** अनमोल वचन - 52 ****
लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता,
लेकिन उसकी खुद की जंग ही उसे नष्ट कर देती है।
वैसे ही इंसान की खुद की मानसिकता और सोच ही उसे नष्ट करती है।
**** अनमोल वचन - 53 ****
असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल है,
इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अभी तक सफल नहीं हो पाए है।