LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

January 25, 2018

क्या आप भी दूसरों की सलाह मानकर फैसला लेते हो?


बिना सोचे समझे लिया गया फैसला हमें दुःख देता है। अच्छा चलोज़ यह बताओ दोस्तों क्या आप पागल हो, आप सोच रहे होंगे कि यह मैंने ऐसा प्रश्न क्यों पूछ लिया। ऐसा इसलिए पूछ लिया क्योंकि हम सब किसी भी कार्य को करने से पहले नहीं सोचते अगर सोचते भी हैं तो सिर्फ इतना कि करना है या नहीं करना। दोस्तों अगर कोई भी कार्य करना चाहते हो तो उसके बारे में पहले अच्छे से सोच लो कि वह करना सही है या नहीं।

उसके बाद ही उस कार्य को करो। बताते हैं कि कैसे। एक शिकारी जो सुबह से अपने शिकार की तलाश में इधर उधर भटक रहा था लेकिन किसी शिकार को नहीं पकड़ पाया। गर्मी अधिक होने की वजह से थक-हारकर एक वृक्ष के नीचे बैठ गया और उसकी छाया में ही उसे नींद आ गई थोड़ी देर के बाद उठा तो उसने देखा कि उस वृक्ष के ऊपर एक पक्षी बैठा हुआ है। जिसने अभी बीट कर दी और शिकारी की आंखों के सामने वह बीट सोने में बदल गई।

ये सब देखकर शिकारी की नींद टूट गयी और उसने देखा कि ऐसा कैसे हो सकता है। यह पक्षी सोना तो किसी सोने से कम नहीं है। शिकारी ने उस पक्षी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पेड़ के पीछे जाकर छुप गया। किस्मत तो देखो शिकारी कि, वह पक्षी उसके जाल में फंस गया लेकिन जाल में फंसने के बाद शिकारी को विचार आया कि राजा को अगर इस पक्षी के बारे में पता चल गया तो वह मुझे सजा देगा। इसलिए शिकारी ने सोचा क्यों ना मैं खुद राजा के सामने जाऊं और इस पक्षी को दे दूं।

शिकारी राजा के पास गया और सब कुछ सच-सच बता दिया। राजा को पहले तो उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और मंत्री ने भी शिकारी का मजाक उड़ाया और कहा कि राजा यह आपका कीमती समय खराब कर रहा है ऐसा कुछ नहीं होता और मंत्री ने कहा कि महाराज आप इसे पिंजरे से मुक्त करने का आदेश दे दीजिए। राजा ने भी मंत्री की बात मान ली और उसे मुक्त करने का आदेश दे दिया जैसे ही वह पक्षी पिंजरे से बाहर निकला तो उसने वहां पर बीट कर दी और देखते ही देखते वह बीट सोने में बदल गई। तो देखो शिकारी भी पागल निकला, राजा भी पागल निकला और मंत्री भी पागल। कैसे, शिकारी राजा के डर से सोच नहीं पाया कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं और राजा ने मंत्री की बात सुनी। क्या दूसरों की सलाह लेना सही है या गलत।

इसलिए दोस्तों फैसला लेने से पहले अपने अंदर की आवाज को सुन लेना चाहिए किसी की सलाह मान कर कोई फैसला मत लीजिये। आपको यह आर्टिकल अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। अगर आप भी अपना आर्टिकल यहां पब्लिश करना चाहते है तो अपना आर्टिकल हमारे Email Id - [email protected] पर भेजें। पसंद आने पर हम उसे यहां अवश्य पब्लिश करेंगे। धन्यवाद। आपके कमेंट का इंतजार रहेगा।