LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

January 18, 2018

Successful होने के लिए इन 6 Habits को बदलकर देखिए

नमस्कार दोस्तों, पिछले आर्टिकल में हमने "4 आदतें जो काम पर 'फ़ोकस' करने में आपकी मदद कर सकती हैं'' पर बात की थी और आज का हमारा यह आर्टिकल जीवन के उन आदतों पर गौर करने के लिए है जिनकी वजह से हम जीवन में सक्सेसफुल नही हो पाते। तो दोस्तों ये बात तो आपको पता होगी की जीवन में सफल होने के लिये, नेम और फेम हांसिल करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, उसके लिए गर्म जोश और जुनून की जरूरत होती है। बैठे- बिठाये सिर्फ महान बनने के शौक पालने से कोई महान नहीं बन सकता, बल्कि अगर आपको भी सफल और अमीर बनना है तो आज हीं अपने अंदर की उन आदतों को बदल डालिये जो आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोक रहा है। आज हम बात करेंगे उन आदतों की जिनको बदलकर आप अवश्य ही सक्सेसफुल होंगे।


1. खुद को छोटा समझना
दोस्तों अगर आपको सफल होना है, तो सबसे पहले अपने अंदर आत्म-विश्वास जगाना होगा। खुद को कमजोर कभी न समझें, किसी भी कार्य को लेकर ये ना सोचें, कि मैं यह काम नहीं कर पाऊंगा, आप सब कुछ कर सकते हैं, आपको अपने प्रति नजरिया बदलना होगा।

2. काम को टालना
कुसी भी काम को बाद में करने के लिये ना टालें। जब जो काम आए उसे आलस्य छोड़कर तुरंत निपटाएं। अपने काम के प्रति उत्साहित रहें।

3. लक्ष्य निर्धारित ना करना
दोस्तों असफलता के पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, लक्ष्य को पाने के लिये सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित होना आवश्यक है। बिना लक्ष्य इंसान दिशाहीन हो जाता है। उसका अत्यधिक समय क्या करूँ क्या ना करूँ, सोचने में हीं व्यर्थ हो जाता है।

4. समय गँवाना
पहले टीवी देखना, फिर टीवी पर देखे हुए सीरियल्स की बात करना, घंटो मोबाइल पर गेम खेलते रहना, बहुत अधिक सोना, ये सब आदतें आप के उपर गरीबी और असफलता का मुहर लगाता है।

5. असफलता का डर
असफलता से डरने की आदत हीं अक्सर हमें सफल होने से रोकती है। कई लोग असफल होने के डर से सफल होने के लिये प्रयास हीं नहीं करते, ऐसे लोग सफलता का स्वाद कभी नहीं चख सकते।

6. मेहनत से डर
जो व्यक्ति मेहनत से डरते हैं, वे सफल होने या अमीर बनने का सपना व्यर्थ हीं देखते हैं, जी तोड़ मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। पूरे लगन से मेहनत करने वाले लोगों को ना धन की कमी हो सकती है, ना यश की। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं नेम और फेम कमाना तो जी तोड़ कर मेहनत कीजिये, सफलता आपके कदम चूमेगी।

उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप इस पर कोई कमेंट देना चाहे तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें और हां दोस्तों इसे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करना न भूलिएगा। धन्यवाद।