LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

June 29, 2018

ये बातें जानकर आपको भी एक भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

जितनी विविधता भारत में देखने को मिलती है उतनी शायद ही दुनिया के किसी और देश में देखने को मिलती होगी। हमारे देश में अलग-अलग तरह के लोग पाए जाते हैं और यहाँ 1,600 से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। भारत देश पूरी दुनिया में ख़ास क्यूँ है इसका अंदाज़ा हम इन बातों से लगा सकते हैं।

ajab gajab jankari in hindi

* भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के सम्मान में स्विट्जरलैंड हर साल 26 मई को साइंस डे के रूप में मनाता है। डॉ. कलाम एक महान राष्ट्रपति के साथ-साथ एक महान वैज्ञानिक भी थें।

* भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहाँ पर सबसे ज्यादा अंग्रजी बोली जाती है। जबकि पहले स्थान पर अमेरिका जहाँ सर्वाधिक अंग्रेजी बोली जाती है।

* अमेरिका और जापान के बाद पूरी दुनिया में भारत तीसरा ऐसा देश है जिनके पास स्वदेश में बना सुपरकंप्यूटर मौजूद है।

* अपने 1,00,000 साल के इतिहास में भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया। भारत की ये प्रवृत्ति इसके सरल स्वभाव को दर्शाता है।

* भारतीय रेलवे ने 1.4 मिलियन से भी अधिक लोगों को रोजगार दिया है जो रोजगार प्रदान करने के मामले में दुनिया का छठवां सबसे बड़ा एम्प्लॉयर (रोजगार प्रदान करने वाला) है।

* वर्ष 1896 से पहले तक भारत एक मात्र ऐसा देश था जहाँ पर डायमंड्स पाए जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया सबसे कीमती हीरा (कोहिनूर) भारत में ही पाया गया था।

* भारतीय साइंटिस्ट और इंजीनियर की संख्या पूरी दुनिया भर में दुसरे नंबर पर है। यानि की भारत में इंजिनीयर और साइंटिस्ट की कोई कमी नहीं।

भारत के बारे में ये बातें जानकार आपको कैसा लगा? कमेंट्स सेक्शन में अपनी राय ज़रूर दीजिये। आर्टिकल पसंद आया हो तो 2 मिनट समय निकाल कर शेयर भी ज़रूर करें। शुक्रिया।