LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

July 21, 2018

पूरी सैलरी से शॉपिंग | short hindi jokes

short hindi jokes

लड़का - जान कभी तुम भी शायरी सुना दिया करो।
लड़की - तुम क्या जानो बाबू किस तरह मैं प्यार के सपने सजा रही हूँ
बाद में बात करती हूँ, अभी झाड़ू पौंछा लगा रही हूँ।

अर्ज किया है...
बेइज़्ज़ती और बीवी अजीब चीज़ होती है गौर फरमाइयेगा,
बेइज़्ज़ती और बीवी अजीब चीज़ होती है
अच्छी तभी लगती है जब दूसरे की होती है।

टेक्नोलॉजी के आने से बहुत बदलाव हुआ है...
शादियों में नाराज़ होने वाले फूफा
अब कैमरों के सामने मुँह फुलाकर नहीं बैठते
बल्कि फैमिली के व्हाट्सप्प ग्रुप से लेफ्ट हो जाते हैं।

जर्मनी में गाली देने पर जेल होती है...
शुक्र है ये कानून भारत में नहीं है,
वरना अपना इंडिया वाले तो मिनट मिनट में जमानत कराते फिरते। 

पत्नी - मैंने सोच लिया कि आज से आपकी 50% सैलरी बचाऊंगी!
पति - वो कैसे?
पत्नी - मैं पूरी सैलरी से शॉपिंग सिर्फ 50% सेल वाले के वहां से ही करुँगी। 

एक बात समझ नहीं आती पूरी दोपहर तक टांगें फैलाकर सोने वाले...
चाय बनते ही अचानक कैसे जाग जाते हैं।

पत्नी - इतना लेट क्यों हो गए! मैं कब से इंतज़ार कर रही हूँ।
पति - बॉस ने रोक लिया डिनर किया बॉस के साथ।
पत्नी - अच्छा क्या खाया?
पति - "गालियाँ"।