व्हाट्सप्प या किसी और चैटिंग ऐप पर अपने फ्रेंड्स से बात करते हुए लोग अक्सर कुछ खास वर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, जैसे OMG, LOL, Plz... इन्हीं में से एक वर्ड है OK, जिसे लोग किसी भी बात की कन्फर्मेशन के लिये यूज़ करते हैं। लेकिन क्या आप को पता है ये शब्द कैसे
आया, आईये जानते है।
आया, आईये जानते है।

OK शब्द के शुरू होने की कई कहानियां हैं। कहा जाता है कि 1839 में लेखकों के बीच नए-नए अब्बरेविएशन्स का प्रचलन शुरू हुआ था। इन्हीं में से थे, OW 'oll wright' (all right) और OK 'oll korrect' (All Correct).... हालांकि, इनमें OW तो बुरी तरह फ़्लॉप हो गया, लेकिन OK लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया। ये शब्द, 'oll korrect' पहली बार व्याकरण पर एक व्यंग्य में छापा गया था।
लेकिन, Etymologist ऐलेन रीड के अनुसार, OK शब्द का इज़ाद यूरोप के गृहयुद्ध के दौरान हुआ होगा। ये बिस्किट का निकनेम था। टेलीग्राफ़ में इस्तेमाल होने वाले Open Key के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता था। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि 'OK' महज़ आध्यात्म की एक मुद्रा है। ये मुद्रा 'सीखने' का प्रतीक है। ज़्यादातर कलाकृतियों में भगवान बुद्ध को इसी मुद्रा में दिखाया गया है।
आपको बता दे की 'OK' की शुरूआत को लेकर एक और चर्चा है। कुछ लोगों का मानना है कि इंग्लैंड के आठवें राष्ट्रपति Martin Van Buren के चुनाव प्रचार के दौरान ये शब्द प्रचलित हुआ था। न्यूयॉर्क का Old Kinderhook उनका होमटाउन था और वो इसका नाम 'OK' कहकर लेते थे। 'वोट फ़ॉर OK' उनका नारा था।