फनी जोक्स - बताओ हाथी को फ्रीज में कैसे रखेंगे ?


चिंटू - मास्टरजी, क्या आपसे एक सवाल पूछें ?
मास्टर जी - हाँ हाँ पूछो।
चिंटू - हाथी को फ्रीज में कैसे रखेंगे?
मास्टरजी - बेवकूफ, हाथी फ्रीज में नहीं जा सकता है।
चिंटू - मास्टरजी, फ्रीज बहुत बड़ा है ना,
तो पहले फ्रीज खोलेंगे और हाथी को अंदर डाल देंगे।
चिंटू - एक सवाल और पूछूँ क्या?
मास्टरजी - ठीक है, पूछो।
चिंटू - गधे को फ्रीज में कैसे रखेंगे?
मास्टरजी - पहले फ्रीज खोलेंगे और गधे को उस में रख देंगे।
चिंटू - गलत जवाब,
पहले हाथी को बाहर करेंगे
और फिर गधे को फ्रीज में रखेंगे।
चिंटू - क्या एक सवाल और पूछूँ?
मास्टरजी - हाँ पूछ लो।
चिंटू - बंदर के जन्मदिन की पार्टी में सभी जानवर एवं जीव-जन्तु आए
परन्तु एक जानवर नहीं आया।
उसका नाम बतलायें?
मास्टरजी - शेर नहीं आया होगा क्योंकि वह आता तो सभी को खा जाता।
चिंटू - फिर गलत जवाब,
गधा पार्टी में नहीं आया।
क्योंकि गधे को तो हमने फ्रीज में बंद कर दिया था।
चिंटू - एक सवाल और पूछूँ क्या?
मास्टरजी (गुस्से में) - बोल हरामखोर।
चिंटू - रास्ते में एक नदी है।
जिसमें एक खतरनाक मगरमच्छ रहता है एवं उस नदी के ऊपर आने-जाने के लिए पुल भी नहीं है, तो आप नदी कैसे पार करोगे?
मास्टरजी - मैं नाव लेकर नदी पार करूंगा।
चिंटू - फिर गलत जवाब।
मास्टर - बोल, कैसे?
चिंटू - मास्टरजी इतनी जल्दी नाव कहाँ से आपको मिलेगी, तबतक तो आप नदी तैरकर ही पार कर लोगे।
मास्टर - मगरमच्छ से तेरा बाप बचाएगा?
चिंटू - मास्टरजी, आपकी इतनी फटती क्यों है?
आपको तो पता है कि सभी जीव-जानवर
बंदर की बर्थडे पार्टी में गए हुए हैं।
तो मगरमच्छ नदी में कैसे आ जाएगा।
******** मास्टरजी बेहोश ********
Powered by Blogger.