
हम अपने जीवन में कई बार ट्रेन में सफर कर चुके होंगे। इस दौरान आपने देखा होगा कि हर ट्रेन के आखिरी बोगी पर 'X' का निशान होता है। यह देखने के बाद क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ये निशान क्यों होता है? शायद कुछ लोगो को पता हो लेकिन जिनको नही पता उनको भी कोई टेंशन लेने कि जरूरत नही है। अगर आप नही जानते तो कोई बात नही। आज हम आपको बात देते हैं कि आखिर ट्रेन के अाखिरी डिब्बे पर ये निशान क्यों होता है।
दरअसल यह निशान इसलिए होता है ताकि ट्रेन के कर्मयारियों को यह पता चल सके की पूरी तरह से ट्रेन जा चुकी है। लास्ट बोगी पर बना यह 'X' का निशान सफ़ेद और लाल रंग का होता है। इतना ही नहीं, बहुत सारी गाड़ियों के अंतिम डिब्बे पर तो अब बिजली का एक लैंप भी लगाया जाने लगा है। यह लैंप रह-रह कर चमकता है। पहले इस लैंप को तेल से चलाया जाता था लेकिन अब यह बिजली से चलता है। नियम के मुताबिक अब हर ट्रेन की आखरी बोगी पर यह निशान होना अनिवार्य है।
इसके अलावा ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एक बोर्ड भी लटकाया जाता है जिसमें LV लिखा होता है। यह बोर्ड अंग्रेज़ी में लिखा होता है और इसका रंग काला या सफ़ेद होता है। LV लिखे इस बोर्ड का मतलब है 'Last Vehicle' यानी आखिरी डिब्बा। यदि कोई ट्रेन पूरी गुज़र गयी हो और कर्मचारियों को LV का बोर्ड न दिखे तो इसका मतलब पूरी गाड़ी नहीं आई है। इस स्थिति में आपातकालीन कार्यवाई शुरू कर दी जाती है।
यह भी पढ़ें
2017 में सबसे ज्यादा वायरल हुए ये फोटोज, देखिएगा जरूर
नीचे से क्यों खुले होते हैं पब्लिक टॉयलेट्स? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
ताले के नीचे एक छोटा छेद क्यों होता है? 90% लोग इसके महत्व से अनजान
क्या आप जानते है कि Jeans में यह छोटी Pocket क्यों होती हैं?