LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

July 2, 2018

Asli confidence ye hai - hindi quotes

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप हमेशा अपने निर्णयों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आपको खामोशियों से डर नहीं लगता है।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप तब मुस्कुराते हैं जब वास्तव में आप मुस्कुराना चाहते हैं।


असली आत्मविश्वास वह है, जब आप दूसरों के अहंकार को बनाए रखने के लिए उनकी चापलूसी नहीं करते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप गलत के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने की हिम्मत रखते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप अपनी कमजोरी और गलतियों को स्वीकार करने से डरते नहीं हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप दूसरों के बारे में अनुमान लगाना छोड़ देते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप कोशिश करके असफल हो जाने में संकोच नहीं करते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप खुद को स्वीकार कर स्वयं से प्यार करना शुरू कर देते हैं।

असली आत्मविश्वास वह है, जब आप जानते हैं कि आप कौन हैं और आप क्या पाना चाहते हैं।