हम सभी जानते ही हैं कि जापान टेक्नोलॉजी की दुनिया में कितना आगे बढ़ चुका है, जापान में रहने वालों की जिंदगी बहुत ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। जापान आए दिन कुछ न कुछ नई चीज का आविष्कार करता ही है।
यहां की बुलेट ट्रेन पूरी दुनिया में मशहूर है, जापान की बुलेट ट्रेन के बारे में हम में से ज्यादातर लोग बहुत कम ही जानकारी रखते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में जापान की बुलेट ट्रेन के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां बता रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कहीं पढ़ा होगा, यह सारी जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें पढ़कर आपका बहुत ज्ञान बढ़ेगा और आपका मनोरंजन भी होगा, तो आइए जानते हैं जापान की बुलेट ट्रेन के बारे में कुछ अनोखी बातें।

--> जापान की बुलेट ट्रेन 1964 में शुरू की गई, बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद जापान की अर्थव्यवस्था का बहुत ही तेजी से विकास हुआ, बुलेट ट्रेन आने की वजह से एक शहर से दूसरे शहर में जाना आसान हो गया और यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई।
--> जापान की बुलेट ट्रेन "शिनकेन्सन ट्रेन" के नाम से जानी जाती है, इस बुलेट ट्रेन की सुविधा जापान के तोकाडियो, सान्यो, टोकाऊ, जोस्तु, नागानों और क्युसू शहरों तक उपलब्ध है।
--> जापान में बुलेट ट्रेन का जो सबसे लोकप्रिय रूट है, वह है "ओसाका से टोक्यो" का, यह रूट ऐसा है जिसमें बुलेट ट्रेन में यात्रा करने वालों को लगातार बुलेट ट्रेन मिलती रहती है।
--> जापान के ज्यादातर यात्री बुलेट ट्रेन में यात्रा करने के लिए "पास" का उपयोग करते हैं, बुलेट ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्री 3 तरह के पास ले सकते हैं, जिनमें से पहला पास "जापान रेल पास" है, दूसरा पास "जूनियर ईस्ट पास" है और तीसरा पास "क्यूसू रेल पास" है। पास के जरिए सफर करने पर यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचता है, इसीलिए यहां के ज्यादातर लोग पास के जरिए सफर करना पसंद करते हैं।
--> जापान की बुलेट ट्रेन अपने समय की पाबंदी की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं, इस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए कई भाषाओं में घोषणा की जाती है, इस ट्रेन में खाने की सुविधा भी उपलब्ध है, इसमें यात्री अपना पसंदीदा भोजन कर सकते हैं, इस बुलेट ट्रेन में धूम्रपान करने की सख्त मनाई होती है।
--> इस ट्रेन में यात्री अपने साथ सिर्फ 2 लगेज ही ले जा सकते हैं, जिसका ज्यादा से ज्यादा वजन 60 किलोग्राम तक का होता है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए डिलीवरी सर्विस भी उपलब्ध करवाई जाती है, इस ट्रेन में आप अपनी अन्य चीजों को जैसे साइकिल वगैरा को भी ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शुल्क भी देना होता है।
--> इतना ही नहीं यात्री अपने साथ अपने पालतू जानवरों को भी ले जा सकते हैं, लेकिन इन पालतू जानवरों का वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।