LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

January 20, 2018

ये मत सोचो की अभी सही समय नही आया - Motivational Story


हर इंसान के अंदर कोई ना कोई क्वालिटी जरूर होती है लेकिन किसी डर की वजह से हम अपनी उस इच्छा को दबा देते है या पता ही नहीं कर पाता कि चाहते क्या है। सफलता सिर्फ उनको मिलती है जिसने सफलता का दूर तक पीछा किया हो। अगर सफलता पाना चाहते हो तो सबसे पहले अंदर अंदर एक इच्छा जागृत कीजिये, उसके बाद उस इच्छा को अपनी जिंदगी का एक अंग बना लीजिए। उठते-बैठते, सोते-जागते उसके बारे में सोचिए सपने देखिए।

देखना आपके शरीर का हर एक अंग आपको प्रेरित करेगा उस काम को पूरा करने में। इसके लिए आपको ये सब काम करने होंगे। सबसे पहले हर रोज़ अच्छी नींद लीजिये क्योंकि आपका माइंड जितना फ्रेश रहेगा उतना अच्छा है आपके लिए। आप सोच रहे होंगे कि मैंने ऐसा क्यों कहा, ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अच्छी नींद नहीं लेंगे तो सपने कैसे आएंगे। जी हाँ सपने देखिए, मीठे-मीठे। अपने आपको सक्सेसफुल होते हुए। जीतते हुए। हर वो काम करते हुए जो नामुमकिन हो आपके लिए।

इससे क्या होगा आपको प्रेरणा मिलेगी की हाँ तुम कर सकते हो। ये सपने आपको आपकी मंज़िल की ओर बढ़ने की ताकत देगी। सपने देखो, उससे फर्क नहीं पड़ता कि सपना छोटा है या बड़ा। आप अपना काम कीजिये देखना एक दिन सपना इतना बड़ा हो जाएगा कि आपकी रातों की नींद हराम हो जाएगी। आपको चैन नहीं मिलेगा जब तक सपा उस सपने को साकार नहीं कर लेते। उसके बाद सबसे जरूरी होता है एक लक्ष्य निर्धारित करना। अगर आपके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं है तो ये आपके लिए चिंता का विषय है।

इसलिये समय रहते एक लक्ष्य निर्धारित कीजिये। फिर क्या बढ़ते रहिये अपने लक्ष्य की तरफ। रुकना मत कभी अगर एक बार ठान लो तो क्योंकि अगर रूक गए तो समझ लेना फिर कभी चल नहीं पाओगे। अपने आप को सकारात्मक बनाइये अगर आप नहीं है तो इसके बिना आप सफल नहीं हो सकते। जब तक आपको खुद पर भरोसा नहीं होगा तब तक आप अपने जीवन में छोटी से छोटी सफलता भी प्राप्त नहीं कर सकते। सफलता प्राप्त कर चुके लोगो से मिलिए। जितना हो सके उनके सम्पर्क में रहे। उनके साथ मॉर्निंग वॉक कीजिये। क्योंकि ऐसा करने से आपके कदम सफलता की और बढ़ते चले जायेंगे। आपको पता भी नहीं लगेगा कि आप कब सफलता के इतने नज़दीक पहुँच जाओगे। सबसे जरूरी बात समय ना तो किसी के लिए रुका है और ना कभी रुकेगा। कितने आये और गए समय तब भी था आज भी ओर आगे भी हमेशा रहेगा। कदम बढ़ाएं ये मत सोचो की अभी सही समय नही आया।