LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

February 22, 2018

मस्त चुटकुले, विमल खा कर इधर-उधर ना थूके


मझे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनना है
एक कार्यक्रम के दौरान काजोल की मुलाकात मोदी जी से हुयी,
काजोल ने कहा - मोदी जी मुझे भी आपके इस
स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनना है।
मोदी जी - बहुत अच्छा विचार है,
पहले इस कार्य की शुरुवात घर से ही करो,
अजय को बोलो विमल खाकर इधर-उधर ना थूके।
कमीने समोसा ही खिला दे
लड़की - आज मुझे Macdonald's ले चलो।
लड़का - ठीक है पहले Macdonald's की स्पेलिंग बता।
लड़की - अच्छा, वहां नहीं KFC चलते है।
लड़का - पहले KFC का पूरा नाम बता।
लड़की - कमीने, समोसा ही खिला दे।
बुलेट ट्रेन की खिड़की पर
जब जापान के PM सिंजो अबे भारत में
बुलेट ट्रेन की नीव रखने आये तो,
वो कुछ पत्रकारों से बात करने लगे।
तभी पीछे से किसी ने पुछा - सिंजो अबे जी,
बुलेट ट्रेन की खिड़की पर दूध की टंकी तो टंग जाएगी ना। 
आज का महान ज्ञान, याद रखना
सभी लडकियों को 'कराटे' और
सभी लडको को 'परांठे' सीखने चाहिए,
ना जाने साला कब जरुरत पड जाये। 
36 के 36 गुण मिल रहे हैं दोनों के
लड़के वाले एक लड़की को देखने गए,
पंडित जी ने दोनों की कुंडली मिलायी और कहा
लड़के और लड़की के 36 के 36 गुण मिल रहे हैं।
इतना सुनते ही लड़के वाले वहां से बिना रिश्ता किये जाने लगे।
लड़की वालों ने पूछा - क्या हुआ ?
लड़के वाले - हमारा लड़का तो निकम्मा है ही
तो बहु भी निकामी लेलें क्या। 
आप बड़े खुशनसीब हैं
शर्मा जी - जब भी हमारे बेटे का लैटर आता है,
तो उसे समझने के लिए मुझे
अपने पास डिक्शनरी रखनी पड़ती है।
वर्मा जी - आप बड़े खुशनसीब हैं,
जब भी हमारे बेटे का लैटर आता है तो
मुझे अपने पास चेक बुक रखनी पड़ती है,
कमबक्त कंगाल करके ही छोड़ेगा। 
इसमें भी मेरी गलती है क्या
शादी में एक अनजान व्यक्ति को खाना खाते हुए देखकर
एक घरवाले ने पुछा - माफ़ कीजिये,
क्या आपको निमंत्रण दिया गया था क्या ?
उस व्यक्ति ने भी अदब के साथ जवाब दिया -
नहीं दिया तो, ये भी मेरी गलती है क्या? 
अंगूठा क्यों लगा रहे हो
एक पिता अपने बेटे के रिजल्ट पर अंगूठा लगा रहा था,
तभी बेटे ने कहा "पापा आप तो पढ़े-लिखे इंजिनियर हो,
तो फिर अंगूठा क्यों लगा रहे हो? साइन कर दो न"
पिता - हरामखोर,
तेरे नम्बरों की वजह से अंगूठा लगा रहा हूँ,
जिससे टीचर को पता न चले कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है।