LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

September 27, 2018

आंखों से जुड़े 8 रोचक तथ्य - Eye facts in Hindi

आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होती हैं और बिना इनके हम दुनिया देखने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में आंखों का काम सबसे जटिल होता है। इस आर्टिकल में आप आंखों से जुड़ी ऐसी बातें जानेंगे, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

eye facts in hindi

आप ये बात नहीं जानते होंगे लेकिन हमारी आंखें सिर्फ 3 रंग (लाल हरा और नीला) ही देख पाती हैं। इन तीन लाल, हरा और नीला के अलावा हमारी आंखें जितने भी रंग देखती हैं वो सभी इन तीन रंगों के मिश्रण से ही देख पाती हैं। 

हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आंखों के ऊपर ही काम करता रहता है।

आंखों के अंदर फोकस करने वाली मसल्स दिन में 10 लाख बार हिलती हैं। ये उतना ही काम है जितना आपको 80 km पैदल चलने के लिए करना पड़ता है।

इंसान की आंख 576 मेगापिक्सल कैमरे के बराबर होती है, और इसे किसी भी चीज पर फोकस करने में महज 1 मिलीसेकंड का समय लगता है।

आंखों जितनी क्षमता का कैमरा बनाने में वैज्ञानिकों को भी आजतक सफलता नहीं मिल पाई है।

हमारी आंखें एक जटिल अंग हैं साथ ही इनमें धुल-मिट्टी को भी छानने की क्षमता होती है।

अगर हमारी आंखों के अंदर किसी तरह का कोई स्क्रैच लग जाए तो आंखें उसे महज 48 घंटों में ही ठीक कर लेती हैं। 

नीली आंख वाले लोग सूरज की रौशनी को झेलने में असमर्थ होते हैं। 

यह भी जरूर पढ़ें ⇓

आपको "आंखों से जुड़ी रोचक तथ्य" के बारे में पढ़कर कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसे ही रोचक आर्टिकल रोजाना पढ़ने के लिए हमारा बेवसाइट विजिट करते रहे। शुक्रिया।