LolBabu.in - Whatsapp Status in Hindi

पाए नए व्हात्सप्प हिंदी स्टेटस, शायरी, स्लोगन्स और भारतीय त्योहारों के मैसेज, फ़ोटो और शुभकामनाएं सन्देश वो भी अपनी मनपसंद भाषा हिंदी में.

April 16, 2018

Best Happiness/प्रसन्नता Status For Whatsapp In Hindi

2 Line Inspirational Happy Status for WhatsApp in Hindi Language, Khushi Status on Happiness and Love, Good Life Quotes on Smile, Motivational Hindi Quotes about Being Happy, Good Happy Life Quotations and Sayings. Share it if You like it.




प्रसन्नता शब्द अपना मतलब खो देगा यदि उसे दुःख से संतुलित नहीं किया जाये।

जब महत्त्वाकांक्षाएं ख़तम होती हैं, तब ख़ुशी शुरू होती है।

प्रसन्नता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप भविष्य के लिए ताल दें,
ये कुछ ऐसा है जिसे आप वर्तमान के लिए डिज़ाइन करते हैं। 

जो चाहा वो मिल जाना सफलता है, जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है। 

सुख भी बहुत हैं परेशानियाँ भी बहुत हैं जिंदगी में लाभ हैं
तो हानियाँ भी बहुत हैं क्या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए
उसकी हम पर मेहरबानियाँ भी बहुत हैं। 

मुस्कान और मदद ये दो ऐसे इत्र हैं जिन्हें जितना अधिक आप
दूसरों पर छिड़केंगे, उतने ही सुगन्धित आप स्वंय होंगे। 

हर किसी को खुश करना शायद हमारे बस में ना हो,
लेकिन किसी को हमारी वजह से दुःख ना पहुँचे, यह तो हमारे बस में है।

बेझिझक मुस्कुराओ जो भी गम है, जिंदगी में टेंशन किसको कम है,
अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है, जिंदगी का नाम ही कभी ख़ुशी कभी गम है। 

हमेशा हँसते रहिये, जितनी भी परेशानी हो मुस्कुराते रहिये।
एक दिन जिंदगी भी आपको परेशान करते-करते थक जाएगी।

मुझे खैरात में मिली ख़ुशियाँ अच्छी नहीं लगती,
मैं अपने ग़मों में भी रहता हूँ नवाबो की तरह।

जानते हैं दुनिया की सबसे कीमती चीज़ें क्या हैं ?
सच्ची ख़ुशी के आंसू और सच्चे आंसुओं पर मुस्कान।

पता है मैं हमेशा खुश क्यों रहता हूँ ?
क्योंकि, मैं खुद के सिवा किसी से कोई उम्मीद नहीं रखता।

सब रोगों की एक दवाई, हँसना सीखो मेरे भाई।

कुछ लोग जीने का सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं इसलिए खुश रहते हैं,
ऐसा नहीं है की उनके जीवन में कोई परेशानी नहीं है।

हर रात के बाद सवेरा आता है, खुशियाँ जरुर आएँगी। धैर्य रखिये :) 

अपनी चाहत की चीज़ों को पाने की कोशिश के साथ साथ,
जो चीजें आपके पास हैं उन्ही से खुश रहना सीखें।

ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं,
जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

प्रसन्नता कोई पहले से निर्मित वास्तु नहीं है, वो आपके कर्मो से आती है। 

पैसा आपके लिए खुशियाँ नहीं खरीद सकता,
लेकिन वो दुःख को कुछ सुखद रूप में अनुभव करा सकता है।

याद रखिये ख़ुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती कि
आप कौन हैं या आपके पास क्या है, ये पूरी तरह से
इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या सोचते हैं। 

कुछ लोग जहाँ जाते हैं वहां खुशियाँ लाते हैं,
कुछ लोग जब जाते हैं तब खुशियाँ लाते हैं।

कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों,
ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।

मैंने पाया है कि ख़ुशी खोने का एक निश्चित तरीका है कि इसे हर कीमत पर चाहा जाये।

ख़ुशी की तरह दौलत भी कभी प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलती,
यह किसी उपयोगी सेवा के फलस्वरूप मिलती है।

यदि आपकी ख़ुशी इस बात पर निर्भर करती है कि
कोई और क्या करता है तो मेरा मानना है की आपको कोई समस्या है।

किसी को अधिकार नहीं है कि वो बिना ख़ुशी पैदा किये उसका उपभोग करे।

प्रसन्नता वो पुरस्कार है जो हमे हमारी समझ के अनुरूप
सबसे सही जीवन जीने पे मिलता है।

जब आप किसी काम की शुरुआत करें तो असफलता से मत डरें
और उस काम को ना छोड़ें, जो लोग इमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं।